Print this page

प्रस्तुति

पर्शियन ट्रांसलेटर्स एक “वैब अनुवाद एजेन्सी” है जो फ़ारसी में और फ़ारसी से दुनिया की सभी भाषाओं का अनुवाद करती है।

अन्य अनुवाद एजेन्सियों के मुक़ाबले पर्शियन ट्रांसलेटर्स ने सिर्फ़ एक ज़बान पर ज़ोर देने कि फ़ैसला किया: और यह ज़बान है, फ़ारसी। हमारी मान्यता है कि केवल एक भाषा में विशेषज्ञता हासिल करने पर ही उच्च क्वालिटी के सेवाएं दी जा सकतीं हैं। इस तरह समय और ख़र्च में भी बचत होती है।

पर्शियन ट्रांसलेटर्स नई संचार तकनीक का पूरा-पूरा इस्तेमाल करती है। इसी कारण अपने कस्टमर की ज़रूरतों के अनुसार काम करती है। दूसरे शब्दों में, वैब पर यह एक असली एजेन्सी है।

हमारे अनुसार अनुवाद का काम वैयक्तिक होता है जिसके लिए किसी जगह में बड़े दफ़्तर या तमाम कार्यकर्त्ताओं की आवश्यकता नहीं है। पर्शियन ट्रांसलेटर्स की कार्यनीति विश्व में फैले सहयोगी अनुवादकों और संचार की नई तकनीकी पर आधारित है। व्यवस्था और सहयोगियों के साथ तालमेल का ठोस प्रोग्राम ही पर्शियन ट्रांसलेटर्स को अपनी लागत कम रखते हुए कस्टमर को अच्छे दाम पर सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता करता है।

पर्शियन ट्रांसलेटर्स अपने सहयोगियों के चुनाव के लिए उनकी शैक्षिक योग्यता और अनुभव को परखती है ताकि अनुवाद की गुणवत्ता पर आंच न आए।

पर्शियन ट्रांसलेटर्स के पास अनुवादकों का एक तैयार डेटाबेस है जिसकी वजह से वह कस्टमर को तुरंत जवाब दे पाती है।

इसके अतिरिक्त पर्शियन ट्रांसलेटर्स परिभाषा, टर्मिनौलोजी, अनुवाद और शैली की गुणवत्ता की गारंटी देती है।


Previous page: हिन्दी
Next page: सेवाएं